एमएफ के निवेशक बढ़े

( 6116 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 19 10:11

एमएफ के निवेशक बढ़े

नई दिल्ली। शेयर बाजार में तेजी के बीच अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग में छह लाख से अधिक नए निवेशक खाते जुड़े। पिछले तीन महीने में अक्टूबर में यह सबसे ज्यादा नए निवेशक खाते खुले हैं। म्यूचुअल फंड उद्योग ने सितम्बर में 3.45 लाख नए खाते, अगस्त में 4.8 लाख नए खाते तथा जुलाई में 10 लाख से अधिक नए खाते जोड़े थे। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में निवेशक खातों की संख्या बढ़कर 8,62,56,880 पर पहुंच गई। सितम्बर अंत में इनकी संख्या 8,56,26,244 रही थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.