अखण्ड नाम जप साप्ताहिकी की पूर्णाहुति

( 12013 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 19 10:11

अखण्ड नाम जप साप्ताहिकी की पूर्णाहुति

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुड़ा स्थित  सेवामहातीर्थ में इंटाली खेड़ा के काशी शिवपुरी की संत राजयोगी प्रभु बा के सानिध्य में अखंड नाम जप साप्ताहिकी अनुष्ठान की पूर्णाहुति 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' समवेत स्वरो के साथ हुई। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश "मानव" ने बताया कि पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ व विश्व शांति के निमित्त इस आध्यात्मिक आयोजन में देश के विभिन्न भागों से 200 से अधिक साधकों ने भाग लिया। प्रभु बा कि उपस्थिति और आशीर्वाद से निःशुल्क सर्जरी और रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए आए दिव्यांग बंधु बहिनों के जीवन में प्रगति की राह प्रशस्त होगी।

  राजयोगी प्रभु बा ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान साक्षात नारायण का धाम है। दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए यहां हो रहे कार्य सचमुच ईश्वरीय कार्य है। प्रकृति की गोद में बसे ऐसे सेवामहातीर्थ में 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' अखंड नाम जप साप्ताहिकी का आयोजन भी ईश्वरीय आदेश है। इस अनुष्ठान से दिव्यांगों और दुःखियों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी। संस्थान की सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल ने दिव्यांग कन्याओं का पूजन कर उन्हें नैवेद्य अर्पित किया। प्रभु बा व संत हृदयानंद को संस्थान साधकों, दिव्यांगों और उनके परिजनों ने भावभीनी विदाई दी। संचालन महिम जैन ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.