माली में 24 सैनिक और 17 जेहादी लड़ाकू झड़पों मे मारे गए

( 10673 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 19 07:11

माली में 24 सैनिक और 17 जेहादी लड़ाकू झड़पों मे मारे गए

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के उत्तर-पूर्वी नगर तबनकोट में कल हुई झड़पों में शस्त्रबलों के 24 सैनिक और 17 जेहादी लड़ाकू मारे गए। सेना सू्त्रों के अनुसार इन झड़पों में 29 सैनिक घायल हुए हैं और सौ से अधिक संदिग्ध लडाकुओं को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सेना के एक गश्तीदल आतंकी हमले के बाद माली और नाइजर की सेनाओं ने आतंकवादियों के खिलाफ सयुक्त अभियान शुरू कर दिया।
माली में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ती जा रही है। उत्तरी माली पर 2012 में जेहादियों ने कब्जा कर लिया था और तभी से माली, नाइजर और बुर्किना फासो में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद के बीच सेना और जेहादी लड़ाकुओं में अकसर झड़पें होती रहती हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.