बंगलादेश के कई भागों में परिवहन कर्मचारी हड़ताल पर

( 5827 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 19 07:11

बंगलादेश के कई भागों में परिवहन कर्मचारी हड़ताल पर

बंगलादेश के कई भागों में परिवहन कर्मचारी हाल में लागू परिवहन अधिनियम के खिलाफ हड़ताल पर चले गये हैं। इस अधिनियम से जुर्माने कई गुना बढ़ गये हैं और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के लिए कडे दंड़ के प्रावधान किये गये है।
खबरों के अऩुसार कुश्तिया, मेहरपुर, खुलना, सतखीरा, राजशाही जैसे कई जिलों हड़ताल के कारण बसें नहीं चल रही हैं।
इस बीच, बंगलादेश के सड़क परिवहन प्राधिकरण- बीआरटीए ने ढाका में यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा। प्राधिकरण ने शहर में यातायात उल्लंघन के मामले दर्ज किये और जु्र्माने लगाए।
ढाका में सड़क दुर्घटना में दो विद्यार्थियों के मारे जाने से सड़क सुरक्षा की मांग करते हुए विद्यार्थियों के बड़े आंदोलन के बाद पिछले वर्ष अक्तूबर में नया परिवहन कानून पारित हुआ था। यह कानून पहली नवम्बर से लागू हुआ लेकिन इसका कार्यान्वयन रविवार से शुरू किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.