बीएन गर्ल्स कॉलेज की कैडेट्स ने राजस्थान डायरेक्ट्रेट का फहराया परचम

( 11200 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Nov, 19 08:11

बीएन गर्ल्स कॉलेज की कैडेट्स ने राजस्थान डायरेक्ट्रेट का फहराया परचम

उदयपुर / भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की 5 राज गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने जैसलमेर में आयोजित स्पेशियल नेशलन इंटीग्रेशन शिविर में भाग लिया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आठ स्वर्ण व सात रजत पदक प्राप्त कर किये। महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. प्रेम सिंह रावलोत ने इस उपलब्धि के लिए सभी कैडेट्स को बधाई दी।
एनसीसी अधिकारी डॉ. अनिता राठौड़ ने बताया कि सार्जेन्ट राजेश्वरी कुंवर देवड़ा ने डीडीजी को दिखाने वाली गार्ड में चयनित होकर स्वर्ण पदक, खो-खो मंे स्वर्ण, सामूहिक नृत्य में स्वर्ण पदक व एन आइएपी में रजत पदक प्राप्त किया। सार्जेन्ट प्राची खिरिया ने एकरिंग व वाद-विवाद में रजत और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सार्जेन्ट भागेश्वरी सिंह राठौैड़ ने सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण व एनआइएपी में रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट जोधा मूमल ने खो-खो में व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.