रजत शर्मा ने दिया DDCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा

( 8953 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 19 08:11

रजत शर्मा ने दिया DDCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने शनिवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। इसका कारण उन्होंने संस्था के बीच चल रही ‘खींचतान और दबावों’ में पद पर बने रहने में असमर्थता बतायी। शर्मा का लगभग 20 महीने का कार्यकाल उतार चढ़ाव से भरा रहा। इस बीच उनके महासचिव विनोद तिहाड़ा से मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने आये। तिहाड़ा को संगठन में अच्छा समर्थन हासिल है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.