झारखंड को नौ रन से हराया दिल्ली ने

( 6917 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 19 08:11

झारखंड को नौ रन से हराया दिल्ली ने

सूरत  । भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर फ्लाप रहे लेकिन नीतिश राणा और हिम्मत सिंह के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई मैच में झारखंड को नौ रन से शिकस्त दी। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने राणा (42 गेंद में 66 रन) और हिम्मत (22 गेंद में नाबाद 51 रन) की पारियों से पांच विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया और फिर झारखंड को छह विकेट पर 167 रन पर रोककर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। धवन एक बार फिर असफल रहे और केवल नौ रन ही बना सके और उत्कर्ष सिंह की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच में शून्य पर आउट हुआ था। राणा और हिम्मत के अलावा सलामी बल्लेबाज हितेन दलाल ने 38 रन की पारी खेली। झारखंड के आफ स्पिनर उत्कर्ष (24 रन देकर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड ने खराब शुरुआत की और कप्तान ईशान किशन (06) और आनंद सिंह (13) के विकेट गंवा दिए। विराट सिंह (32), सौरभ तिवारी (24) और कुमार देवब्रत (33) ने झारखंड को दौड़ में रखा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.