अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग सुनवाई में दी गवाही

( 5522 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 19 07:11

अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग सुनवाई में दी गवाही

वाशिंगटन। यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत के पद से बेदखल मैरी योवानोविच ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हो रही महाभियोग सुनवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को गवाही दी। मैरी ने पहले कहा था कि वह ट्रंप से खतरा महसूस करती हैं। महाभियोग में इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ट्रंप ने अपने निजी एवं राजनीतिक हित के लिए पद का दुरुपयोग किया? जांच के लिए पेश पूर्व गवाह ने कहा था कि राजदूत मैरी को कलंकित अभियान के बाद हटाया गया। आरोप है कि ट्रंप की निजी वकील रूडी गिउलियानी ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने के अभियान में समन्वय किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.