रंधावा के शिष्य खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल।

( 7578 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Nov, 19 06:11

रंधावा के शिष्य खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल।

राजस्थान राज्य के जिला अजमेर से रंधावा मल्टी जिम के शिष्य क्षेत्रपाल गहरवाल व स्मिथ कबीर मार्शल अंतरराष्ट्रीय खेल खेलने पोखरा नेपाल जाएंगे। क्षेत्रपाल व कबीर मार्शल अजमेर निवासी है और अपने ही क्षेत्र में स्थित रंधावा मल्टी जिम में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। उनके साथ उनके कोच जयपाल सिंह रंधावा उन्हें पूरा सहयोग कर सभी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में ले जाकर खेल खिलाते हैं। इसी वजह से जिला अजमेर में पावर लिफ्टिंग के खेल को लेकर वहां के निवासियों में एक उत्साह बन जाता है। दोनों खिलाड़ी लगभग 2 साल से निरंतर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास करते रहते हैं और इस बार उनका पहला अंतरराष्ट्रीय खेल नेपाल में स्थित पोखरा के रंगशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए रंधावा मल्टी जिम के सभी शिष्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.