सांसद जोशी ने की वित्तमंत्री से भेंट

( 11621 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Nov, 19 09:11

अफीम किसानों से संबधी विषयों पर की चर्चा

सांसद जोशी ने की वित्तमंत्री से भेंट

चित्तौड़गढ  :- चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय में केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की तथा वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले अफीम किसानों से संबधी विषयों पर चर्चा की।

सांसद जोशी ने वित्तमंत्री से भेंट के दौरान केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुये बताया की केन्द्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों से पिछले पांच वर्षो में 18 हजार से 80 हजार तक लाईसेंस बढे हैं। 

वर्तमान वर्ष में प्रतिकुल मौसम के कारण अच्छी पैदावार नही होने से कुछ किसानों के लाईसेंस रूक रहे हैं, उनके लाईसेंस पर सहानुभूतिपुर्वक विचार करके निर्णय लिया जाये तथा पिछले कुछ वर्षो के भी विभिन्न प्रकार के कारणों से कटे लाईसेंसो पर विचार कर उन्हे बहाल किये जाने का आग्रह किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.