बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को देश में शरण दी मेक्सिको ने

( 5586 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Nov, 19 06:11

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को देश में शरण दी मेक्सिको ने

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको ने बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को देश में शरण दी है। मोरालेस ने चुनाव नतीजों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद सेना और जनता के बढ़ते दबाव के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया था। मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ कुछ मिनट पहले ही मुझे पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस का फोन आया था, जिसमें उन्होंने हमारे प्रस्ताव का जवाब दिया और मौखिक एवं औपचारिक रूप से देश में राजनीतिक शरण देने का अनुरोध किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेक्सिको के विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्री ओल्‍गा सांचेज़ कॉर्डेरो से विचार-विमर्श के बाद मानवीय आधार पर उन्हें शरण देने का निर्णय लिया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.