पूजा में तुलसी का विशेष महत्व

( 24986 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Nov, 19 11:11

पूजा में तुलसी का विशेष महत्व

उदयपुर, नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवामहातीर्थ में त्रिदिवसीय श्रीराम-कृष्ण कथा की पूर्णाहुति पर प्रबोधिनी एकादशी  मनाई गई।

  इस अवसर पर व्यासपीठ से संस्थापक कैलाश 'मानव' ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह की पौराणिक परम्परा का निर्वाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीहरि की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है। जो भी भक्त आज के दिन तुलसी संग शालिग्राम के विवाह का आयोजन करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

आयोजन के दौरान संस्थान में निःशुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिये आये किशोर -किशोरियों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि जो दूसरों की मदद करता है, ईश्वर उनकी मदद स्वतः करता है। मनुष्य को अपने कर्मों का सतत विश्लेषण करते रहना चाहिए ताकि दुर्लभ मानव जीवन सार्थक हो सके।निदेशक वंदना अग्रवाल ने तुलसी पूजा के बाद सुहागिनों को तुलसी के पौधे वितरित किए। संयोजन माहिम जैन ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.