उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बरसात

( 4935 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Nov, 19 04:11

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बरसात

हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्‍पीति, किन्‍नौर और कुल्‍लू जिलों के अनेक भागों में आज रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है। राज्‍य के निचले इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इससे दिन का तापमान गिर गया है। लाहौल-स्‍पीति के रोहतांग दर्रे पर करीब एक फीट बर्फ जम गई है जिससें यातायात बाधित हो गया है।मौसम विभाग ने आज और कल राज्‍य के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आसपास के क्षेत्रों में तूफान आने की भी आशंका जताई गई है। उधर, कश्‍मीर में गुलमर्ग और सोनमर्ग पर्यटक स्‍थलों सहित ऊंचाई वाली पहाडि़यों पर इस मौसम में पहली बार बर्फबारी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में दस डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी आई है। घाटी के रिहायशी इलाकों में कल पहली बर्फबारी हुई।
   कश्‍मीर में इस वर्ष कड़ाके की ठंड समय से पहले शुरु हो गई है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.