जोशी को जार अध्यक्ष की कमान

( 8053 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Nov, 19 04:11

 जोशी को जार अध्यक्ष की कमान

बूंदी,    बुधवार को राजस्थान पत्रकार संघ की हरियाली रिसौट में आयोजित बैठक मे प्रदीप जोषी को सर्वसम्मति से संघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। संघ के प्रदेष अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने प्रदीप जोषी के नियुक्ति की घोषणा की। इस अवसर पर संघ के प्रदेष अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल का पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मेघवाल ने कहा की जार राजस्थान में पत्रकारों का एक बड़ा संगठन है जो पत्रकारों के अधिकारों के प्रति सर्तक है।
             उन्होंनें कहा की पत्रकारों को आवासीय सुविधा जिला एवं तहसील स्तर पर लागू करवाने की निर्णायक लड़ाई हम सब को एक जुट हो कर लड़नी है। संघ के महासचिव वेदेष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंचल राठौड और अष्विनी शर्मा, सचिव अनुराग शर्मा, संयुक्त सचिव नीरज गौड़, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना, संगठन मंत्री अभिषेक जैन, मुख्य सलहाकार राजकुमार दाधीच, और वरिष्ठ पत्रकार विजयंत आमेरा, दुर्गाषंकर शर्मा, अषोक शर्मा को संरक्षक मंण्डल में लिया गया है। संघ जिला अध्यक्ष प्रदीप जोषी ने कहा की जिले में संघठन का विस्तार तहसील स्तर तक किया जाएगा। जार के सदस्यों ने इस अवसर पर पदाधिकारियों को को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संघ के पूर्व अध्यक्षक विजयंत आमेरा, दुर्गाषंकर शर्मा, अषोक शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए टीम भावना से रचनात्मक गतिविधियां शुरू की जाएगी। कार्यकारणी सदस्य रवि कसेरा, तरूण राठौड, पीयूष पाचक, विष्वनाथ भारद्वाज, सुनिल शर्मा, रवि गुर्जर को बनाया गया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.