नाम वापस लेकर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में आने की अपील पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने की

( 17944 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Nov, 19 04:11

नाम वापस लेकर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में आने की अपील पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने की

उदयपुर   उदयपुर नगर निगम चुनाव के तहत पार्टी विचारधारा से जुड़े बागी प्रत्याशियों को पार्टी हित में अपना नाम वापस लेकर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में आने की अपील पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने की। डॉ व्यास बुधवार को पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में निर्देशन समिति की बैठक को संबोधित कर रही थी।
डॉ. व्यास ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक देश को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है देश की आर्थिक हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। देश की अनेकता में एकता की भावना को गहरी ठेस पहुंची है। बिना ठोस मंथन के दिशाहीन योजनाएं लागू की गई।ं भविष्य में देश को और भी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन सभी समस्याओं का डटकर मुकाबला करने के लिए अत्यंत आवश्यक है कि पंचायत से लेकर केंद्र तक पार्टी कार्यकर्ता एकजुट रहें एवं निरंतर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।
डॉ. व्यास ने कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी बागी प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा की देश एवं पार्टी हित में अपना नाम वापस लें। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है एवं पार्टी में आपको हमेशा उचित सम्मान मिलेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. मधुसूदन शर्मा पंकज कुमार शर्मा वीरेंद्र वैष्णव, चन्द्रसिंह कोठारी, के. के. शर्मा, गणेश राजोरा, पूरण मेनारिया, सोमेश्वर मीणा, नासिर खान गणेश डागलिया, रियाज हुसैन, सुधीर जोशी सहित निर्देशन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
शेख ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा को निकाय चुनाव के लिए मीडिया प्रचार-प्रसार का प्रभारी नियुक्त किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.