एम.एम.पी.एस. में प्रेरणा श्रीमाली द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति

( 18905 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Nov, 19 04:11

एम.एम.पी.एस. में प्रेरणा श्रीमाली द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति

उदयपुर महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके के तत्वावधान में प्रख्यात कत्थक कलाकार प्रेरणा श्रीमाली ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में श्री फतहसिंह गंगानी ने तबला, शाहनवाज ने सारंगी एवं संदीप गंगानी ने गायन से संगत दी।

विद्यालय के उपप्राचार्य विजेश कुमार चौबीसा ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कुन्दन लाल गंगानी की शिष्या प्रेरणा ने शिव स्तुति, गणेश परण, शुद्ध कथक एवं ठुमरी प्रस्तुत किया तथा गणित व नृत्य का सम्बन्ध बताते हुए कला को अनिवार्य रूप से स्कूल शिक्षा का अभिन्न अंग बताया एवं जीवन में अनुशासन के महत्व को बताते हुए कहा की कला के माध्यम से इस चारित्रिक आयाम को नैसर्गिक रूप में सहजता से व्यक्तित्व में समाहित किया जा सकता है।  कार्यक्रम का संचालन छात्रा हिमांशी कोठारी,  संयोजन सुश्री गरिमा जोशी विभागाध्यक्ष संगीत विभाग एवं प्रेमशंकर ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.