फ्रांस ने माली में एक आतंकवादी सरगना को मार गिराए जाने की घोषणा की

( 5321 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Nov, 19 09:11

फ्रांस ने माली में एक आतंकवादी सरगना को मार गिराए जाने की घोषणा की

फ्रांस ने अफ्रीकी देश माली में एक आतंकवादी सरगना को मार गिराए जाने की घोषणा की। उसने हिंसक आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में माली को यूरोपीय देशों के समर्थन का भी भरोसा दिलाया है। फ्रांस की रक्षामंत्री फलोरेंस पार्ली ने कहा कि फ्रांसीसी सैनिकों ने  पिछले महीने आतंकी समूह के सरगना अली मेचो को मार गिराया।
 अलकायदा से जुड़े कई आतंकी गुटों के इस समूह ने सा‍हेल में हमलों की जिम्‍मेदारी ली है। शुक्रवार को नाइजर से लगी सीमा के निकट सैन्‍य ठिकाने पर इस्‍लामिक स्‍टेट से जुड़े आतंकवादियों के हमले में माली के 49 सैनिक मारे गए थे।  इसके बाद माली के दो और सैनिकों तथा फ्रांस के एक सैनिक की हत्‍या कर दी गई।
     बढ़ते हमलों को देखते हुए इस क्षेत्र में यूरोपीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई  है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.