सेवा,आशीर्वाद और स्वागत से मनाया जोशी का जन्मदिन

( 20701 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Nov, 19 05:11

cp joshi

सेवा,आशीर्वाद और स्वागत से मनाया जोशी का जन्मदिन

चित्तौडगढ | चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी के जन्मदिन पर कई सेवा कार्य और स्वागत कार्यक्रम के आयोजन किए गए।

सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी ने जन्मदिन पर सुबह सर्व प्रथम माँ का आशीर्वाद लिया।  इसके बाद रेल्वे स्टेशन के पास स्थित गुरुकुल में यज्ञ हवन एवं वृक्षारोपण में भाग लिया। सांसद जोशी के महाविद्यालयी मित्रों ने इस अवसर पर बच्चों को फुटबॉल और टाफिया भी वितरण की। इसके बाद भगवान सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर मंडल की गौ शाला में गुड - चारा भी गायों को खिलाया।  इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और मंदिर मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सांसद जोशी के जन्मदिन पर बडीसादडी विधायक ललित ओस्तवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवाड में उनका जोरदार स्वागत भी किया। कार्यकर्ताओं ने वहां सांसद से केक भी कटवाया। मावली विधानसभा में पलाना में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर वहां वृद्धजनो को सहायता उपकरण भी वितरण किए। मावली में गौ शाला में गौ पूजन का कार्यक्रम किया गया। सालेरा में निराश्रित बच्चों को कम्बल वितरण की गई। कपासन नगर पालिका में विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता दूतों का विशेष सम्मान किया गया। सांसद जोशी ने अपने उदबोधन में सभी का आभार प्रकट किया। चित्तौडगढ में कालिका बाजार सभागार में युवा मोर्चा ने स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। गांधी नगर गौ शाला कार्यक्रम में भी भाग लिया। बस्सी में दिव्यागों को सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में विभिन्न सेवा और स्वागत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.