आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर उदयपुर शहर-देहात जिला कांग्रेस कमेटी

( 9642 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Nov, 19 04:11

 आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर उदयपुर शहर-देहात जिला कांग्रेस कमेटी

उदयपुर  आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर उदयपुर शहर-देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्डों हेतु नियुक्त प्रभारी एवं चुनाव संचालन समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक रानी रोड स्थित रानी विलेज में सम्पन्न हुई। 

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री व उदयपुर जिला प्रभारी मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि चुनाव को लेकर जिन-जिन के भी आवेदन आए हैं, उनके बारे में चुनाव प्रभारियों से रिपोर्ट लेकर वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा कर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बल पर पूरे प्रदेश में निकाय चुनावों में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि यह समय हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को निगम चुनावों में जी-जान से जुटना है। जिताऊ एवं योग्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी। नामों की घोषणा के पश्चात् सभी आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जाए। हम सभी का दायित्व है कि निगम चुनावों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएं। 

शेख ने बताया कि बैठक में शंकर यादव, लालसिंह झाला, त्रिलोक पूर्बिया, पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, डॉ. मधुसूदन शर्मा, सज्जन कटारा, विवेक कटारा, नारायण सिंह बड़ोली, फतहसिंह राठौड़, पूरण मेनारिया, लक्ष्मीलाल मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.