वेदपीठ पर विविध अनुष्ठान के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाया दीपोत्सव

( 10120 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Oct, 19 04:10

वेदपीठ पर विविध अनुष्ठान के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाया दीपोत्सव

निम्बाहेडा। मेवाड के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर दीपोत्सव पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली के दिन प्रदोश काल में धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद दर्श अमावस्या को ठाकुर जी की संध्या महाआरती के बाद ठाकुर जी के रथ सहित कल्याण भक्तो के दो पहिया, चोपहिया व सभी प्रकार के वाहनो सहित सैकडो वाहनो का सामुहिक रूप से वैभव पूजन कर समस्त भक्तो के लिए मन वांछित फल प्राप्ति एवं धन धान्य से परिपूर्णता की कामना की गई। इस दौरान ठाकुर जी का स्वर्ण आभा में श्रृंगार भक्तो के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान वेदपीठ के आचार्यो एवं बटुको द्वारा पारंपरिक रूप से श्री सुक्त के सवा लाख पाठ का शुभारंभ किया गया, जो आगामी देवोत्थापन एकादशी पर जारी रहने के बाद पूर्णाहुति के साथ संपन्न होंगे। वेदपीठ पर सवेरे से देर रात्रि तक दर्शनार्थियों की कतारे लगी रही, जहां उन्होनें अपने आराध्य के मन भावन दर्शन कर सभी के कल्याण की कामना की। दीपावली के दूसरे दिन कल्याण लोक स्थित कल्याण गौशाला में कल्याण नगरी के गौभक्तो के साथ ही धीनवा, जावदा एवं अन्य आस पास के गांवो के श्रद्धालुओं ने सामुहिक रूप से गौवर्धन पूजा कर गौशाला में गायो को गुड और लापसी के साथ हरा चारा खिलाकर सभी के मनवांछित फल प्राप्ति व वैदिक विश्वविद्यालय को पूर्णता प्रदान करने की कामना की गई। दीपावली के दिन वेदपीठ के बटुको द्वारा शहर के व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानो एवं भक्तो के आवास पर लक्ष्मी पूजन विधि विधान के साथ करवाया गया। वहीं वेदपीठ के न्यासियों, कल्याण भक्तो, वीर विरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता बहनो, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं ने कल्याण भक्तो के साथ साथ शहरवासियो को भी रोशनी के पर्व दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.