सांसद जोशी ने दिल्ली में की केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट

( 3415 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Oct, 19 09:10

सांसद जोशी ने दिल्ली में की केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट

चित्तौडगढ | सांसद सी.पी.जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संसद की वाणिज्य समिति की बैठक में भाग लिया।

एवं सांसद जोशी ने दिल्ली में ही केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और अफीम किसानों को आ रही समस्याओ के सम्बन्ध में चर्चा की।

इस के साथ ही सांसद जोशी ने केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट कर क्षेत्र में सडको व विभिन्न अण्डरपास एवं ६ लेन सडक निर्माण की प्रगति पर चर्चा की।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.