स्टूडेंट्स-टीर्चस में अंग्रेजी कौशल बढ़ाएगा कैम्ब्रिज विवि

( 10022 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Oct, 19 10:10

स्टूडेंट्स-टीर्चस में अंग्रेजी कौशल बढ़ाएगा कैम्ब्रिज विवि

नई दिल्ली  । छात्र-छात्राएं अपने भविष्य में कुछ बनने के लिए अनेक ख्वाब संजोए होते हैं। अपने इन्हीं सपनों को साकार करने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी करते हैं। लेकिन कई युवा भाषागत कमजोरी के चलते अपने मौकों को गंवा बैठते हैं। आज के जमाने में खास तौर से अंग्रेजी बोलने और पढ़ने में जो युवा कहीं भी कमजोर रहते हैं वे अपनी आवश्यक एकेडमिक योग्यता होने के बावजूद पिछड़ जाते हैं। वर्तमान में अंग्रेजी को एक विषय के रूप में सीखा जाता है न कि एक कौशल के रूप में। एक व्यक्ति के लिए जो भाषा कौशल प्राप्त करने में रु चि रखता है, उसके लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। इसी कमी को पूरा करने के लिए कैम्ब्रिज विविद्यालय के एक विभाग कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश और एमडीएन एडिफाई एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर छात्रों तथा शिक्षकों में अंग्रेजी भाषा कौशल बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए दोनों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किये हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.