आने वाला समय आयुर्वेद का - राठौड़

( 15812 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 19 05:10

चार दिवसीय विशाल आरोग्य मेला सम्पन्न

आने वाला समय आयुर्वेद का - राठौड़

उदयपुर । आयुर्वेद स्वस्थ जीवन जीने का एक माध्यम है। जनता भारतीय आयुष चिकित्सा प्रणाली के प्रति उत्साहित है। आरोग्य मेला लोगों को प्रिवेंटिव मेडिसिन, खान-पान, दैनिक जीवन शैली व रोगों से निजात दिलाने का माध्यम है। मेले में आये हुए 65 हजार 636 लोगों का विशाल आंकड़ा यह दर्शाता है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों का कितना विश्वास और रूझान है। राज्य सरकार आयुर्वेद को आमजन तक पहंुचाने के लिए गंभीर है। आने वाला समय आयुर्वेद का है। उक्त विचार आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग की शासन सचिव श्रीमती गायत्री ए. राठौड़ ने फतह स्कूल प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आरोग्य मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के पद से व्यक्त किए।
इस अवसर पर मेले में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और समस्त आयोजनकर्ता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेले के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग की निदेशक श्रीमती सीमा शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन आयुर्वेद विभाग के विशेषाधिकारी डॉ. मनोहर पारीक ने किया जबकि धन्यवाद की रस्म नोडल अधिकारी डॉ. आनन्द शर्मा ने अदा की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.