ईश्वर से मिलने का मार्ग पीड़ितों की सेवा- कैलाश ‘मानव‘

( 6404 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Oct, 19 10:10

ईश्वर से मिलने का मार्ग पीड़ितों की सेवा- कैलाश ‘मानव‘

उदयपुर । यदि ईश्वर से तादात्म्य स्थापित करना है तो उसका सीधा और सरल  मार्ग पीड़ितों की सेवा है। यह बात मंगलवार को नारायण सेवा संस्थान के लियो गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में श्रीराम -कृष्ण अवतार कथा के दूसरे दिन कैलाश ‘मानव‘ ने कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ सबके हित का चिंतन करते हुए उसमें सहभागी बनता हैं, उससे ईश्वर प्रसन्न होकर उसके कार्यों में सदा सहायक बन जाते हैं।कथा का आस्था चैंनल से देश भर में प्रसारण भी हुआ। संचालन महिम जैन ने किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.