JDS विधायक भी कुमारस्वामी का साथ छोड़ने जा रहे हैं

( 8468 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 19 09:10

JDS विधायक भी कुमारस्वामी का साथ छोड़ने जा रहे हैं

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। 1999 में जनता दल से अलग होकर एचडी देवेगौड़ा ने जनता दल सेक्युलर का गठन किया था। लेकिन जिन सपनों को लेकर पार्टी की नीव रखी गई थी, वो सपने सपने ही रह गए। चाहे लोकसभा के चुनाव हो या फिर विधानसभा के, पार्टी कभी अपने दम पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। 2004 के विधानसभा चुनाव में JDS ने अपने अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा 59 सीटें जीती हैं। हालांकि पार्टी का प्रदर्शन लगातार गिरता ही रहा। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने महज 37 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि विधानसभा के चुनाव में खराब प्रर्दशन के बावजूद JDS नेता एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। यह दूसरा मौका था जब JDS किसी अन्य दल के सहयोग से सत्ता में आई हो। 2018 के चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिली और कांग्रेस ने भाजपा को रोकने के लिए JDS को बिना शर्त समर्थन दे दिया। हालांकि बाद में स्थितियां बदली, एचडी कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद JDS की सत्ता से पकड़ कमजोर होती गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.