रोहित ने जड़ा दोहरा शतक

( 6483 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 19 08:10

रोहित ने जड़ा दोहरा शतक

रोहित शर्मा ने अपना जलवा बरकरार रखा है। रांची के दर्शकों के सामने उन्होंने पहले दिन जहां अपना शतक पूरा किया था वहीं दूसरे दिन उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी भी पूरी कर ली। भारत ने उनके इस दोहरे शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दबदबा बनाए रखा है। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद मेजबान देश ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट केवल नौ रन पर चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली।रोहित शर्मा ने पहली बार दोहरा शतक जमाते हुए 212 रन बनाए। इसके अलावा अजिंक्या रहाणो ने भी 115 रन की पारी खेली। जेएससीए स्टेडियम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 224 रन से आगे पारी शुरू की और चाय के समय अपनी पारी घोषित कर दी। खराब मौसम के कारण दूसरे दिन भी खेल रोका गया। यह माना जा रहा है कि इस मैच का परिणाम भी पहले दो टेस्टों की तरह ही होने वाला है।सीरीज में रोहित शर्मा का यह तीसरा शतक है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.