रामावि डामोर बस्ती माकोद में विशेष बाल सभा का आयोजन

( 12970 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 19 00:10

रामावि डामोर बस्ती माकोद में विशेष बाल सभा का आयोजन

बांसवाड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डामोर बस्ती माकोद में विशेष बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थाप्रधान संजय जैन ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा देश को दिये गये योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष कंकु निनामा एवं संस्थाप्रधान संजय जैन ने एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रंृद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रा कंकु निनामा ने की जबकि मुख्य अतिथि प्रियंका चौबीसा थीं। इस अवसर पर गांव में रैली भी निकाली गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कविता एवं संगीत प्रस्तुत किये। अन्त में आभार भीमराज सालवी ने व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.