डीपीएस, उदयपुर की यातायात जागरूकता अभियान में सहभागिता

( 3098 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 19 07:10

डीपीएस, उदयपुर की यातायात जागरूकता अभियान में सहभागिता

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में राजस्थान यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात सुरक्षा सम्बंधित आवश्यक जानकारी देकर सजग किया। इस अभियान के तहत कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा उदयपुर के चेतक सर्कल पर शहर के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के नारों के द्वारा व प्रचार वाक्यों के द्वारा यातायात के नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए समाज मे इस जानकारी का सभी को योगदान देना है। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.