सेंट्रल पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वाधान में नृत्य की प्रस्तुति

( 14785 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 19 06:10

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वाधान में नृत्य की प्रस्तुति

न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैंकडरी स्कूल में स्पिक मैके के तत्वाधान में प्रसिद्ध नृत्यांगना अनिता शर्मा द्वारा नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। 
सत्रिया नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार अनिता शर्मा द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष इस नृत्य के संबंध में जानकारी से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। नृत्य प्रस्तुति का प्रारंभ ईश वंदना से किया गया।
कृष्ण वंदना के पश्चात् अनिता शर्मा ने सी. पी. एस. के छात्रा - छात्राओं को नृत्य के प्रारंभिक चरण सिखाए। नृत्य की मुद्राओं के माध्यम से माखन चोरी, बरसात, चिडिया की उड़ान, चमकने से भय, सूर्योदय चंद्रमा, मोर का नृत्य आदि    को बहुत ही सुंदरता से अभिव्यक्त किया गया। लीला गोविंदम् का प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रा मुग्ध कर दिया।
कृष्ण की लीलाओं के अंतर्गत अनिता शर्मा  व श्रुति ने कृष्ण के मुख में विराट ब्रह्माड को दशर्न, कालिया मर्दन, पूतना वध, गोवर्धन पर्वत आदि प्रसंगों का सजीव प्रस्तुतीकरण दिया। 
 निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा ने कलाकारों का बहुत ही श्रद्धा व सम्मान के साथ आभार व्यक्त करते हुए इस प्रस्तुति को स्वयं का व विद्यार्थियों का सौभाग्य कहा। प्राचार्या -  श्रीमती पूनम राठौड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.