सांसद जोशी ने मुम्बई भाजपा के पक्ष में किया प्रचार

( 7741 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 19 04:10

सांसद जोशी ने मुम्बई भाजपा के पक्ष में किया प्रचार

चित्तौडगढ  , भारतीय जनता पार्टी ने देश को ईमानदार नेतृत्व दिया है। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान कहीं।

          सांसद सी.पी.जोशी ने बुधवार को मुंबई में राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के साथ घाटकोपर में राजस्थान के प्रवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास के साथ-साथ पूरे विश्व में देश का मान बढाया है। महाराष्ट्र में भी देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने सराहनीय काम किया है।

   सांसद जोशी ने मुलुंड सहित अन्य क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी मीहिर कोटेचा के पक्ष मे प्रचार किया। सांसद जोशी ने मुलुंड ईस्ट नेहरू नगर में व्यापारियों व भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा मुलुन्द हॉल में राजस्थानी समाज के सदस्यों से भेंट की व जनसम्फ भी किया।

   इसके साथ ही सांसद जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत के तहत सिंगल युज प्लास्टीक मुक्त भारत के लिये कपडों से निर्मीत थैलीयों का वितरण भी किया।

   सांसद जोशी गुरूवार को भी मुम्बई में जनसम्फ के साथ साथ विभिन्न समाजों एवं संगठनों के साथ चर्चा करेगें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.