सोना-चांदी चमके

( 7770 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 19 06:10

सोना-चांदी चमके

कमजोर रपए और त्योहारी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 126 रपए की बढ़त के साथ 39,160 रपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को यह 39,034 रपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार चांदी में भी 380 रपए का उछाल आया और यह 46,900 रपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को यह 46,520 रपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव त्योहारी सीजन की मांग उभरने और कमजोर रपए से 126 रपए चढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1502 डालर प्रति औंस पर था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.