कांग्रेस ने खट्टर पर साधा निशाना

( 6531 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 19 06:10

कांग्रेस ने खट्टर पर साधा निशाना

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था  को लेकर मनोहर लाल खट्टर नीत भाजपा सरकार पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने यहां कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बात की। कांग्रेस विधायक दल के नेता हुड्डा ने कहा कि हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश समेत हर क्षेत्र में नंबर एक हुआ करता था, लेकिन अब यह पिछड़ता जा रहा है। अब यह अपराध और बेरोजगारी में नंबर एक है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.