नारायण सेवा में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

( 10968 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Oct, 19 11:10

नारायण सेवा में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ के सान्निध्य में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इसमें संस्थान की नारायण चिल्ड्रन की बालिकाओं ने भाग लिया।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि कन्या भू्रणहत्या, लिंगभेद, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरितियों की रोकथाम के लिए सार्थक प्रयास होने चाहिए। कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताएं हुई और उपहारों का वितरण किया गया। बालिकाओं ने गीत-नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि समाज को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में जागरूक बनाने के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। लड़कियां सुरक्षित, शिक्षित व स्वस्थ जीवन जीएं इसका हम सबको प्रयास करना होगा। यही बालिकाएं आगे चलकर सुखी एवं समृद्ध परिवार तथा समाज की धुरी बनने वाली है। इसके लिए इन्हें हर क्षेत्र में संरक्षण देते हुए आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है। एक प्रतिभाशाली बालिका ने पूरे दिन स्कूल के शिक्षण एवं प्रबन्धन का संचालन किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.