हरियाणा की जनता से कांग्रेस के 10 प्रमुख वादे

( 6057 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Oct, 19 09:10

हरियाणा की जनता से कांग्रेस के 10 प्रमुख वादे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को है। ऐसे में तमाम दलों की तरफ से वादे-इरादे का पिटारा खोल वोटरों को लुभाने की कवायद जारी है। इसी क्रम में हरियाणा की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस हरसंभव कोशिश में जुटी कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र जारी करते हुए हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सत्ता में आएंगे, बचनबद्ध हैं, जो कहा है, वो पूरा करेंगे। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम काम करने में हीरो हैं लेकिन पब्लिसिटी में पीछे हैं। लेकिन दूसरी पार्टियां काम में जीरो हैं लेकिन पब्लिसिटी में हीरो हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.