मानव को ‘भीण्डर रत्न’ सम्मान

( 7770 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Oct, 19 08:10

मानव को ‘भीण्डर रत्न’ सम्मान

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ को भीण्डर में नगरपालिका द्वारा आयोजित सार्वजनिक समारोह में ‘भीण्डर रत्न’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करते हुए क्षेत्रीय विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा कि भीण्डर में जन्मे मानव ने अपनी सेवा यात्रा से न केवल भीण्डर अपितु देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानव को विधायक शक्तावत, पालिकाध्यक्ष हेमन्त साहू व उपाध्यक्ष गिरीश सोनी ने अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान प्रदान किया। अभिनन्दन समारोह का संचालन महिम जैन ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.