यूनुस की गिरफ्तारी का आदेश

( 10945 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Oct, 19 07:10

यूनुस की गिरफ्तारी का आदेश

ढाका। बांग्लादेश की एक श्रम अदालत ने कथित श्रम कानून उल्लंघन मामले में पेश न होने पर नोबेल पुरस्कार विजेता एवं ग्रामीण बैंक के संस्थापक मुहम्मद यूनुस के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। गत 10 जुलाई को ढाका तृतीय श्रम अदालत ने यूनुस और दो अन्य को आदेश दिया था कि वह 8 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश हों। अदालत ग्रामीण बैंक की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा ‘‘ग्रामीण कम्युनिकेशंस’ के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के मामले में सुनवाई कर रही थी। यूनुस ग्रामीण कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.