चीन के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाए अमेरिका ने

( 5933 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Oct, 19 06:10

चीन के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाए अमेरिका ने

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन के शिनजियांग प्रांत में 10 लाख से अधिक मुसलमानों के साथ क्रूर एवं अमानवीय व्यवहार करने और उन्हें बलपूर्वक हिरासत में रखने को लेकर चीन की सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों के खिलाफ वीजा संबंधी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।पोम्पियो ने ट्वीट किया, आज मैं चीनी सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी के उन अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर रहा हूं जो शिनजियांग प्रांत में उइगरों अथवा अन्य मुसलमान अल्पसंख्यक समूहों को कैद कर उनके साथ क्रूर एवं अमानवीय व्यवहार करने के लिए जिम्मेदार हैं। अमेरिका की ओर से चीन के अधिकारियों पर वीजा संबंधी प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.