गांधी संकल्प सांसद पद यात्रा झाला मन्ना को नमन कर हुई शुरू

( 15498 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Oct, 19 04:10

सी.पी.जोशी

गांधी संकल्प सांसद पद यात्रा झाला मन्ना को नमन कर हुई शुरू

चित्तौडगढ | महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती पर निकल रही गांधी संकल्प सांसद पद यात्रा आज बडीसादडी में झाला मन्ना को नमन कर प्रारम्भ हुई।

सांसद सी.पी.जोशी एवं विधायक ललित ओस्तवाल सहित सभी पद यात्रियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पद यात्रा घंटाघर चौराहे, जाटा का खेडा, नंगा खेडी होती हुई देवदा पहुच सम्पन्न हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी हम सब के लिए प्रासंगिक है। सरकार आज गांव और किसान के लिए कई कल्याणकारी योजना लाई है। सरकार ने किसानों को खराबे का मुआवजा भी दिया है। शौचालय निर्माण, भामाशाह कार्ड, सामाजिक पेंशन आदि कई ऐतिहासिक काम भाजपा की सरकार ने किए हैं। विधायक ललित ओस्तवाल ने कहा कि आने वाली पीढी संस्कारित हो यह हम सब कि जिम्मेदारी है। ओस्तवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने क्षेत्र में विकास को रोक दिया है।

        भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, पूर्व जिला उप प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, यात्रा के लोकसभा संयोजक रघु शर्मा,जिला संयोजक श्रवण सिंह राव,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेशआमेरिया,ओबीसी मोर्चा  जिला अध्यक्ष नंद किशोर लोहार,मंडल अध्यक्ष छगन गुर्जर, राकेश मेहता,शांति लाल मेनारिया मंचासीन थे।

यात्रा के दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए कपडे की थैली वितरण भी की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों परवृक्षारोपण भी किया गया। यात्रा के दौरान गणपत सिंह, शंकर सिंह, शंभू लाल मेनारिया, सुनील मेनारिया,गणपत छीपा,अशोक सोनी,नक्षत्र मल धाकड,गोपाल मालू,पूर्व नपा अध्यक्ष  पुष्कर माली, भवानी देवडा, नपा उपाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.