कांग्रेसी नेता श्री रामचन्द्र जी मेनारिया के निधन पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

( 15416 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Oct, 19 03:10

Feroz A. Sheikh

कांग्रेसी नेता श्री रामचन्द्र जी मेनारिया के निधन पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

उदयपुर  । उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रामचन्द्र जी मेनारिया के निधन पर पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि स्व. मेनारिया के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की उपलब्धियों पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि स्व. मेनारिया जी ने राजनीति एवं श्रमिक आन्दोलनों के माध्यम से अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। उनके पिता श्री नन्दराम जी मेनारिया के आजीवन समाजसेवा एवं श्रमिकों के हितार्थ कार्य करने के संस्कारों का स्व. रामचन्द्र जी मेनारिया के मानस पर गहरा प्रभाव पड़ा। सादा जीवन उच्च विचार के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने हमेशा पीडि़त एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया। सन् 1945 से सार्वजनिक जीवन में सेवाओं का जो सिलसिला उन्होंने शुरू किया, वह अन्तिम समय में शरीर साथ देने तक जारी रहा। कांग्रेस पार्टी को हमेशा उनके विशाल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का लाभ मिला। कई चुनावों की बागडोर उन्होंने संभाली एवं पार्टी को विजयी बनाया। उनके चले जाने से कांग्रेस पार्टी ने एक अनुभवी एवं दूरदर्शी राजनेता, समाज सेवक, श्रमिक नेता, पत्रकार एवं प्रखर शिक्षाविद् को खो दिया है। उनका जाना न केवल कांग्रेस पार्टी अपितु उदयपुर शहर के लिए भी अपूरणीय क्षति है। 

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सुरेश श्रीमाली, पूरण मेनारिया, फतहसिंह राठौड़, के. के. शर्मा, अरूण टांक, सोमेश्वर मीणा, फिरोज अहमद शेख, नासिर खान, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, के. जी. मून्दड़ा, दिनेश दवे, सत्यनारायण राव, ओम शर्मा, गौरीशंकर पटेल, शंकर चंदेल, रशीद अहमद, श्रीमती गुलशन छाबड़ा, उदयनन्द पुरोहित, शाहिद हुसैन, नजमा मेवाफरोश, विनोद जैन, महेन्द्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, सूर्यप्रकाश पालीवाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.