दशहरा मेला देखने पहुचे विदेशी मेहमान

( 13627 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Oct, 19 10:10

पर्यटन स्वागत केन्द्र पर किया पारम्परिक स्वागत

दशहरा मेला देखने पहुचे विदेशी मेहमान

(डॉ. प्रभात कुमार सिंघल) |  पर्यटन पर्व 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर एंव गांधीजी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पर्यटक स्वागत केन्द्र में दशहरा उत्सव में भाग लेने आये विदेशी मेहमानों का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया।
उप निदेशक पर्यटन विभाग विकास पंड्या ने बताया कि कोटा दशहरे मेले की ख्याति भारत ही नही विदेशो मे भी है। इस मेंले  को देखने बड़ी संख्या में विदेसही पर्यटक दूर देशो से आते हैं । दशहरा मेले का आनन्द पर्यटकों द्वारा सुचारू रूप से लिया जा सके, इस हेतु सभी विदेशि मेहमानो को पर्यटक स्वागत केन्द्र में आमन्त्रित किया गया।
हाड़ौती पर्यटन विकास समिति के नीरज भटनागर के नेतृत्व में विदेशी मेहमानो के दल का कोटा की पारम्परिक पाग पहना कर स्वागत किया। बालिकाओं द्वारा रोली, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी विदेश मेहमानओ को पर्यटन साहित्य किट भेंट स्वरूप प्रदान किये गये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.