जाह्नवी ‘‘बाम्बे गर्ल’ बनेंगी

( 14587 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Oct, 19 09:10

जाह्नवी ‘‘बाम्बे गर्ल’ बनेंगी

बालीवुड अभिनेत्री और बोनी कपूर की पुत्री जाह्नवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर ‘‘बाम्बे गर्ल’ बन सकती हैं। जाह्नवी आने वाले दिनों में गुंजन सक्सेना की बायोपिक द कारगिल गर्ल, तख्त,दोस्ताना 2, रूही-अफजा जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आएंगी। अब इस कड़ी में एक और फिल्म ‘‘बाम्बे गर्ल’ का नाम भी जुड़ गया है। इस फिल्म में जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन बैनर तले काम करेंगी।बोनी कपूर और निर्माता महावीर जैन एक साथ मिलकर दो पीढ़ियों के अंतर को दिखाने वाली फिल्म ‘‘बाम्बे गर्ल’ बना रहे हैं, जिसमें मुख्य भूमिका जाह्नवी निभाएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक विद्रोही युवा लड़की के किरदार में होंगी। इस फिल्म को क्लब 60 फेम निर्देशक संजय त्रिपाठी ने लिखा है, जो इसके निर्देशन का जिम्मा भी उठाएंगे। यह फिल्म दो पीढ़ियों के सोच के अंतर को दिखाने के साथ ही उनके बीच रिश्तों की डोर मजबूत करने का संदेश भी देगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.