रणनीतिक संबंध भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता से प्रगाढ़ होंगे : राजनाथ सिंह

( 5455 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Oct, 19 07:10

रणनीतिक संबंध भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता से प्रगाढ़ होंगे : राजनाथ सिंह

पेरिस। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के बीच वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता समाप्त हो गई। इस वार्ता में राजनाथ का शीर्ष एजेंडा रणनीतिक संबंध को प्रगाढ़ करना था। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘होटल डे ब्रायन’ में मंगलवार रात राजनाथ ने सैन्य सलामी गारद का निरीक्षण किया। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिये फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान सौंपे जाने के लिये मेरिनियाक में मंगलवार रात आयोजित एक समारोह में सिंह अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोंरेंस पार्ले के साथ शरीक हुए थे, जहां सिंह को औपचारिक रूप से प्रथम राफेल विमान सौंपा गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.