सूरत की अदालत में 10 अक्टूबर को पेश होंगे राहुल गांधी

( 6977 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Oct, 19 06:10

सूरत की अदालत में 10 अक्टूबर को पेश होंगे राहुल गांधी

सूरत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में खुद का बचाव करने के लिए गुजरात की एक अदालत में गुरुवार को पेश होना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ‘सभी चोरों का मोदी उपनाम क्यों होता है।’’ इसी को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया गया था। गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने गांधी की आगामी यात्रा के मद्देनजर पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ मंगलवार को एक बैठक की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख यहां 10 अक्टूबर को अदालत में पेश होंगे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.