सामाजिक उत्थान दिवस मनाया

( 7282 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Oct, 19 04:10

सामाजिक उत्थान दिवस मनाया

चित्तौड़गढ़ / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन एवं श्री सांवलिया बहुउद्देेशीय विकलांग सेवा संस्थान चन्देरिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर दिव्यांग बालकाें के लिए सामाजिक उत्थान दिवस के रूप में मनाया गया।

       विभाग के सहायक निदेशक अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि दिव्यांग बालकों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष योग्यजन बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। संस्था प्रधान ओम प्रकाश जोशी द्वारा संस्था में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। विजेता छात्राें को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन परिवीक्षा अधिकारी विकास खटीक ने किया। मेवाड़ विकलांग संस्थान के पदाधिकारी पूरणमल शर्मा भी उपस्थित थे।

      महिला कल्याण दिवस पर विचार गोष्ठी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित समाज कल्याण सप्ताह समारोह के तहत् शनिवार को राजकीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास चित्तौड़गढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ललिता खीचि ने कहा की परिवार व राष्ट्र को सशक्त बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है, यदि वे अपनी भूमिका का सही निर्वहन करें तो उस परिवार एवं राष्ट्र को सशक्त बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

       छात्रावास अधीक्षिका ममता चौधरी ने महिला कल्याण दिवस की उपादेयता बताई तथा नीतू जोशी ने महिलाओं से सम्बन्धित राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.