कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल - पूनिया

( 13740 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Oct, 19 07:10

सांसद पद यात्रा को दिखायी झंडी

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल - पूनिया

चित्तौडगढ |  कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं, यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भोपालसागर में महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती पर निकल रही गाँधी संकल्प सांसद पद यात्रा के दौरान कही।

 इसी क्रम में आज कपासन मण्डल के भोपालसागर स्थित चारभुजा मन्दिर से क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं आमेर विधायक सतीश पूनिया नें झंडी दिखाकर गांधी संकल्प यात्रा सांसद पद यात्रा की शुरूआत की। आज यात्रा का प्रारम्भभूपालसागर,रावतिया,पारी काखेडा,गाडरियावास,भानियाखेडी,भूपालनगर,चौकडी में यात्रा का समापन हुआ।

         भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि सांसद पद यात्रा के दौरान भोपालसागर के मुख्य बाजार में व्यापारियो को कपडे की थैलिया वितरित कर सिगल युज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने स्वच्छता का संकल्प दिलाया।                

              भोपालसागर में पद यात्रा से पूर्व सम्बोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कहा की भाजपा की सरकारों ने समय पर सर्वे कराकर किसानो को हमेशा समय पर उचित मुआवजा दिलवाया है परन्तु कांग्रस सरकार ने आपसी लडाई में किसानो को मुआवजा नहीं दिला पा रही  है और न ही उनकी तरफ ध्यान दे रही है पिछले ८ माह से सरकार हर क्षेत्र में फैल रही है। हजारो घटनाये दर्ज हुई है, कानून व्यवस्था पूर्णरूप से बिगड चुकी है भाजपा हमेशा जनता के हितो के लिए लडती रही है एवं आगे भी आमजन के लिए संघर्ष करती रहेगी। गाँधी जी की १५०वी जयंती पर स्वच्छता, वृक्षारोपण, सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में लोगो में जागरूकता लानी है यह एक अच्छी पहल है।

        पूनिया ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को यह यात्रा गांव-गांव घर घर पहुंचाएगी।

सांसद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। सांसद जोशी ने कहा कि सरकार ने धारा ३७० हटाने, आर्थिक रियायतों पर निर्णय, चित्तौडगढ में मेडिकल कॉलेज बजट आवंटन सहित खोलने की स्वीकृति सहित कई अन्य निर्णय इस नये कार्यकाल में लिए है।

              इस दौरान कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बडीसादडी विधायक ललित ओस्तवाल, प्रदेश मंत्री अशोक चण्डालिया, भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, भाजयूमो उपाध्यक्ष गजपाल सिह, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, भाजयूमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिह रूद, गांधी संकल्प यात्रा लोकसभा संयोजक रघु शर्मा, गांधी संकल्प यात्रा जिला संयोजक श्रवण सिह राव, मण्डल अध्यक्ष कपासन नगर नन्दकिशोर टेलर,कपासन ग्रामीण शम्भुलाल जाट, शनिमहाराज छोगालाल गाडरी,राशमी जिनेन्द्र कोठारी, पहुंना रतनलाल अहिर, भोपालसागर विष्णुदत्त जोशी, आकोला भीमसिह झाला, भादसोडा अशोक पारलिया,पार्टीपदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.