किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस  मनाया

( 31308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Oct, 19 05:10

किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस  मनाया

बांसवाड़ा  । राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विघालय मोहन कॉलोनी परिसर में किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।
एडोलेसेन्ट हेल्थ काउंसलर कन्हैयालाल नागर की ओर से पोषण का महत्व, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, नशे से बचाव, शारीरिक विकास, जेण्डर भेदभाव, माहवारी, साफ-सफाई, स्वस्थ पेयजल के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान  खेलों एवं मेहंदी, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम से तीसरे स्थान पर रहे छात्रों का सम्मान किया गया। इसी के साथ महात्मा गांधी अस्पताल मे चल रहे ऊजाला क्लिनक के बारे में जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में संस्थाप्रधान भावना पाठक, एएनएम वासार्थ राजन, आशा कमलेश नागर सहित विद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.