विटामिन रोग सी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है

( 7044 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Sep, 19 11:09

विटामिन रोग सी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है

नई दिल्ली। विटामिन सी शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसे एस्कॉर्बिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी, खांसी व अन्य तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं, यह अनेक प्रकार के कैंसर से भी बचाव करता है और स्वस्थ रखता है। हमारे शरीर की कार्यपण्राली को सुचारू रूप से चलाने के लिए विटामिन सी अति आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। शरीर के सभी प्रमुख अंगों जैसे ब्रेन, फेफड़े, अग्नाशय और गुर्दे इत्यादि को सही ढ़ंग से काम करने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है। यह शरीर में विटामिन ई की सप्लाई को पुनर्जीवित करता है और आयरन के अवशोषण की क्षमता को भी बढ़ाता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.