क्योशी मुकेश को कराटे में मिला अन्तराष्ट्रीय अवार्ड

( 17087 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Sep, 19 15:09

दिनेश गोठवाल

क्योशी मुकेश को कराटे में मिला अन्तराष्ट्रीय अवार्ड

उदयपुर। वर्ल्ड मिक्स मार्शल आर्ट्स कोन्सिल इग्लैंड की ओर से थाईलैण्ड के रॉयल रत्नाकोशिन होटल में आयोजित हुए तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मीट,सेमिनार एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में उदयपुर के क्योशी मुकेश कुमार सुखवाल को अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।

इंडियन एमेच्योर मिक्स मार्शल आट्र्स फेडरेशन के निदेशक एम.ए. अली ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट में विश्व के 69 देशों के मार्शल आर्ट्स के मास्टर्स ने भाग लिया। इनमें उदयपुर से लियो मार्शल आट्र्स एकेडमी के महासचिव मुकेश सुखवाल को उक्त समारोह में सम्मानित किया गया।

उन्हने बताया कि इस अवसर पर द वर्ल्ड मिक्स मार्शल आर्ट्स कोन्सिल के अध्यक्ष ग्रान्ड मास्टर इग्लैंड के निसार स्माईलर ने मार्शल आर्ट्स के उल्लेखनीय योगदान के लिये मुकेश सुखवाल को उक्त अवार्ड प्रदान किया। वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले ग्लोबल स्पोर्ट्स अवार्ड के लिये भी मुकेश को नामित किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.