२ अक्टूबर से शुरू होगी भाजपा की पद यात्रा

( 16502 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 19 05:09

सांसद,सभी जन प्रतिनिधि होगे सहभागी

२ अक्टूबर से शुरू होगी भाजपा की पद यात्रा

चित्तौडगढ  /  भारतीय जनता पार्टी अक्टूबर माह में पद यात्रा का आयोजन करेगी। जिला महामंत्री बगदीराम धाकड ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व  और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभा में दो पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय पर सांसद सी.पी.जोशी और जिला अध्यक्ष रतन गाडरी की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में सांसद जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती २ अक्टूबर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक सम्पूर्ण भारत में सभी सांसद एवं सभी जन प्रतिनिधि इस प्रकार की पद यात्रा के माध्यम से जनता तक सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने काम करेगें। सांसद जोशी ने कहा कि यात्रा के दौरान मार्ग में आने वाले गांवों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी होगे।

जिला अध्यक्ष रतन गाडरी ने सभी विधानसभा वार जिम्मेदारी तय की। जिला अध्यक्ष गाडरी ने कहा कि पद यात्रा में पार्टी के सभी बूथ स्तर से लेकर पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि आम जन की सहभागिता भी बढायेगे।

यात्रा के संयोजक रघु शर्मा ने बताया कि यात्रा २ अक्टूबर को निबाहेडा विधानसभा के बिनोता से बंबोरी तक आयोजित होगी।

बैठक में जिला महामंत्री देवी सिह राणावत, पूर्व  जिला उप प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, बडीसादडी विधानसभा प्रभारी श्रवण सिह राव, जिलाउपाध्यक्ष रणजीत सिह भाटी, घीसा लाल मेवाडा,किशन अहीर, जिला मंत्री भूपेंद्र सिह बडौली, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, विष्णु जोशी,अशोक पारलिया, भीम सिह ताणा, मंडल महामंत्री अनिल ईनाणी, दिनेश पाराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिह रुद, एसी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, आई टी संयोजक राजन माली, विनोद कंठालिया आदि उपस्थित थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.