भारतीय छात्रों के लिए 32 छात्रवृत्ति घोषित की न्यूजीलैंड ने

( 10570 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Sep, 19 07:09

भारतीय छात्रों के लिए 32 छात्रवृत्ति घोषित की न्यूजीलैंड ने

नई दिल्ली । न्यूजीलैंड ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिये भारतीय छात्रों के वास्ते ‘‘न्यूजीलैंड एक्सेलेंस अवार्ड’के तहत 32 छात्रवृत्ति घोषित की हैं।न्यूजीलैंड उच्चायोग में इसकी घोषणा करते हुए एजुकेशन न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी ग्रांट मैकपर्सन ने कहा, इसके लिए 25 नयम्बर तक आवेदन किये जा सकते हैं । उन्होंने बताया, न्यूजीलैंड एक्सेलेंस अवार्ड के माध्यम से प्रतिभावान भारतीय छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित में विशेषज्ञ कोर्स करने में मदद मिलेगी। इसके तहत 30 स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति तथा दो स्नातक छात्रवृत्ति हैं। स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को 5000 डालर दिया जायेगा जबकि स्नातक छात्रवृत्ति के तहत 10 हजार डालर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया, पिछले वित्त वर्ष में न्यूजीलैंड के विविद्यालयों में पढने आने के लिए वीजा में 63 फीसदी की बढोत्तरी दर्ज की गई है। भारत में न्यूजीलैंड की उच्चायुक्त जोएना केम्पकर्स ने कहा, न्यूजीलैंड, भारत से दूर है, हालांकि दोनों देशों के संबंध काफी करीबी हैं जो 14वीं शताब्दी से शुरू होते हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.